पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिंगारी निकली और पंद्रह मिनट में खाक हो गई कार

चिंगारी निकली और पंद्रह मिनट में खाक हो गई कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। देवेंद्र वर्मा ने कार रोकी। जैसे ही उन्होंने बोनट खोला, उसमें से आग की लपटें निकलने लगी। लोग बाल्टियों से आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन 15 मिनट में ही कार जलकर खाक हो गई। वाक्या शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे सिटी के सरकुलर रोड का है।
नदी मोहल्ले के देवेंद्र वर्मा अपनी साली बबीता वर्मा के साथ बनूड़ गए थे। वहां उनका रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती था। शाम को देवेंद्र वर्मा व उनकी साली वापस अपने घर आ रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर से थोड़ी दूर सरकुलर रोड पर पहुंचे तो उसी समय मारुति-८०० कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। आग की लपटें निकली। देवेंद्र ने बबीता को कार से नीचे उतारा। उसी समय कार में आग भड़क गई। लोग पानी की बाल्टियों से आग बुझाने लगे। इतने में वहां पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। देवेंद्र वर्मा
के बेटे एडवोकेट मिथुन वर्मा ने कहा कि उनके पिता तथा मौसी सुरक्षित हैं।