वैदिक गणित विषय पर कार्यशाला
अम्बाला - शनिवार को जीटी रोड स्थित दर्शन अकादमी में वैदिक गणित विषय पर आधारित कार्यशाला लगाई गई। इस कार्यशाला में कैथल, कालका व हिसार दर्शन अकादमियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य वीना गांधी तथा हिसार अकादमी के प्रधानाचार्य अतुल जग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। वीना गांधी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों को वैदिक गणित द्वारा सरल विधि से प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कराना था।