पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीट विक्रेताओं की बैठक कल निगम में

मीट विक्रेताओं की बैठक कल निगम में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी: जिले के सभी मीट विक्रेताओं की बैठक 27 जनवरी को बाद दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विनय प्रताप सिंह करेंगे। बैठक में शहरी क्षेत्र की सभी मीट की दुकानों के आधुनिकीकरण पर चर्चा की जाएगी।
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी मानेंद्र ने बताया कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने देश के सभी शहरों में मीट की सुरक्षित बिक्री के लिए आधुनिक और व्यवस्थित दुकानें स्थापित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इन दुकानों की स्थापना के लिए मंत्रालय द्वारा दुकान के निर्माण के सिविल कार्यों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया है। दुकानों के आधुनिकीकरण के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने के लिए 7 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में नगर निगम कार्यालय में आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।