- Hindi News
- कैमिस्ट भवन में मनीष मित्तल ने पदभार संभाला
कैमिस्ट भवन में मनीष मित्तल ने पदभार संभाला
अम्बाला - हरियाणा स्टेट कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान मनीष मित्तल ने शनिवार को कैंट स्थित एसोसिएशन के मुख्यालय कैमिस्ट भवन में पदभार संभाला। 9 मई को एसोसिएशन के प्रधान आरके खेड़ा के निधन के बाद 19 जनवरी को सिरसा में हुई एसोसिएशन की बैठक में मित्तल को प्रधान चुना गया था। उन्होंने इस मौके पर मौजूद कैमिस्टों को उनके हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राज्य महासचिव अशोक सिंगला, संगठन सचिव अनिल दत्त शर्मा, प्रेस सचिव बृजेंद्र मल्होत्रा, राजीव मुंजाल, बलित नागपाल, राजकुमार शर्मा, संदेश शर्मा सहित कैमिस्ट मौजूद रहे।