पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा

अमर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया गणतंत्र दिवस सिटी स्थित जंडली बाजार माता रानी चौक पर भूतपूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा व राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर मुख्यातिथि कर्नल अमरजीत सिंह व सूबेदार अतर सिंह मुल्तानी ने सैनिकों को बधाई दी।

डीएवी स्कूल कैंट : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंट में प्राचार्य राजीव गोयल ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड की सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

सेसिल कॉन्वेंट : सेसिल कॉन्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल सीमा दत्त ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

सनातन धर्म स्कूल चकवाल: सनातन धर्म उच्च विद्यालय (चकवाल) में मुख्याध्यापिका मधु शर्मा ने तिरंगा फहराया। मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया गया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजैल: राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजैल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल को मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण के तहत पचास हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल: पीकेआर जैन स्कूल पब्लिक स्कूल सिटी में स्कूल प्रधान सतपाल जैन ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य ज्योत्सना सचदेवा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......