- Hindi News
- चारों दिशाओं में गूंजे देश भक्ति के तराने
चारों दिशाओं में गूंजे देश भक्ति के तराने
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने रविवार को 65वें गणतंत्र दिवस पर सिटी की नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली।
उन्होंने समारोह में देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों की कुर्बानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, चौधरी मातू राम और चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, मौलाना आजाद जैसे नेताओं के नेतृत्व में एक लंबा संघर्ष किया। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
ये सम्मानित हुए : वित्त मंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। वित्तमंत्री ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की दीपा शर्मा, होमगार्ड के जिला आदेशक राजेश कुमार, कैंट के थाना प्रबंधक निरीक्षक जंगशेर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गुरमीत कौर, सिपाही नरेश कुमार, अरासत अली, संजीव कुमार, सपाटू रोड के चौकीदार अशोक कुमार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैंट के एसोसिएट प्रो. डॉ. सुबोध कुमार, एपी परुथी, डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक रमेश कुमार, शिक्षा विभाग के एईओ राजेंद्र सिंह, कलाकार कमलेश शर्मा, डॉ. संजय कुमार सिंघानिया, लोक निर्माण विभाग के जेई रजनीश कुमार, मत्स्य विभाग के क्षेत्र सहायक राम कर्ण, घेल कलां के सरपंच मदन मोहन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी अभय गुप्ता, जिम्नास्टिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी वरुण शर्मा, सुमित, साढ़े चार वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन तेजस शर्मा, किसान सिया राम, जगपाल सिंह, रामपाल, फकीर चंद, इंद्रजीत सिंह, विनोद जैन, जयचंद सैनी, सरताज सिंह होली, विनय कुमार, पंकज शर्मा, भूतपूर्व टीएस नायक परमजीत सिंह, गुड मॉर्निंग क्लब के पदाधिकारी, नगर निगम की सेवादार बल तेज कौर को भी सम्मानित किया गया।
स्कूलों में भी कार्यक्रम: एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान दिनेश जैन ने ध्वजारोहण किया। रावमावि दुराना में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दर्शन लाल और प्रधानाचार्या ज्योति सभ्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं कैंट के रावमावि बीसी बाजार में स्कूल प्रिंसिपल रजनीश शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा रूना चौधरी, एनसीसी अधिकारी वीएस डागर ने ध्वजारोहण किया। राकवमावि पुलिस लाइन में एसएमसी प्रधान सलिंद्र सिंह व जगमोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल श्याम सुंदर शर्मा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पूर्व अध्यापक मदनलाल शर्मा व विकास नैन मौजूद रहे।
वहीं सिटी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह गुल्लू ने तिरंगा फहराया।
गणतंत्र दिवस का महत्व बताया
सिटी की नई अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा से गफ्तगू करती स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी।
कैंट में मेजर आरएन कपूर स्कूल के बच्चे देश सेवा की शपथ लेते हुए।
कैंट के आर्य कॉलेज में तिरंगे को सलामी देते एनसीसी कैडेट्स।
कैंट के अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल विकास मंच के कार्यक्रम में तिरंगा लहराते बच्चे व विकास मंच के सदस्य।
सिटी की नई अनाज मंडी में तिरंगा फहराती एक बच्ची व नृत्य करतीं छात्राएं। ((दाएं)) कैंट के एसएस लिटल एंजल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
शहजादपुर - मदरसा जीनत उल उलूम में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुस्लिम शैक्षणिक संस्था ने इसे एकता का प्रतीक बताया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में नाजिम कारी कनसार अहमद अनवारवी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम निजामी ने की। विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान कारी अब्दुल बारी, कारी अकरम, कारी मोहम्मद राशिद, कारी अब्दुल कयूम , मोहम्मद फुरकान हिदायती एवं शहर के लोग उपस्थित थे।