- Hindi News
- मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में हुई। बैठक का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। बैठक में 1 फरवरी को होने वाली मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम की चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य व पदाधिकारी तन-मन-धन से अपना सहयोग दें। बैठक में सभा के मुख्य संरक्षक सुभाष शर्मा, संरक्षक रेवापति सूदन, वरिष्ठ उपप्रधान डीएसपी अशोक शर्मा, केएल शर्मा, सुरेश शर्मा शहजादपुर, महामंत्री विजय शर्मा, अशोक शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, साहिल शर्मा, हरबंस कुमार, संजय शर्मा, रजत शर्मा, जतिन शर्मा, अक्षय, शिव गिरी, अवधेश गिरी, देव नारायण व विजय मौजूद थे।