पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेलोत्सव 31 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - एलोरा कॉन्वेंट स्कूल कैंट शुक्रवार को अपना खेलोत्सव मनाएगा। स्कूल प्रिंसिपल एस कटारिया ने बताया कि इस खेलोत्सव में पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया व पार्षद जसबीर सिंह जस्सी मुख्यातिथि रहेंगे। इस अवसर पर बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे और अन्य कई स्पर्धाएं भी कराई जाएंगी। इस स्पर्धा में विद्यार्थी विभिन्न खेलों में दमखम दिखाएंगे।



इंद्रजीत बने प्रधान

अम्बाला - हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन ((संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ)) जिला कमेटी का त्रैवार्षिक चुनाव सोमवार को पीडब्ल्यूडी कैम्पस में हुआ। चुनाव प्रांतीय प्रधान शिव कुमार पराशर व प्रेस सचिव संदल सिंह राणा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, भवन तथा मार्ग विभाग एवं सिंचाई विभाग की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।