- Hindi News
- इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में आग, बड़ा हादसा टला
इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में आग, बड़ा हादसा टला
भास्कर न्यूज - अम्बाला
इंडस्ट्रियल एरिया की 127 नंबर अम्बाला थर्मल क्रॉफ्ट फैक्टरी के एक कमरे में आग लग गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर पहले ही काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची परंतु उससे पहले ही आग पर काबू पाया जा चुका था। जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी में थर्मोकोल मोल्डिंग का काम किया जाता है। सोमवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे फैक्टरी के पीछे बने एक कमरे से आग की लपटें निकलने लगीं। पड़ोसियों ने फोन करके फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर आफिसर अशोक चोपड़ा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले ही फैक्टरी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।