पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 सेकेंड में बांध लेते हैं टाई

15 सेकेंड में बांध लेते हैं टाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
हाल ही में भोपाल के डॉ. दीपक ने 17.91 सेकेंड में टाई बांधकर कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। उनका कहना है कि वे अपनी इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज कराएंगे। इसी बीच अम्बाला के 73 वर्षीय डॉ. ओपी सहगल ने दो कदम आगे बढ़ते हुए महज 15 सेकेंड में टाई बांधकर रिकॉर्ड बनाने की चुनौती पेश की है। दिलचस्प यह है कि अपने लंबे हाथों को लेकर साल 1996 में ही लिम्का बुक ऑफ में नाम दर्ज करा चुके हैं।
डॉ. सहगल का कहना है कि वे सामान्यत: बहुत जल्दी टाई बांध लेते हैं। शादी समारोह में दोस्त संबंधी अकसर उनसे टाई बांध देने का आग्रह करते हैं। जब भोपाल में डॉ. दीपक का मामला सामने आया तो उन्होंने भी घड़ी में समय देखकर टाई बांधने की कोशिश की। वे हैरान रह गए। उन्हें टाई बांधने में महज 15 सेकेंड लगे।



अभ्यास के बाद १० सेंकेंड में बांधने का दावा

डॉ. सहगल का कहना है कि वह एक माह के अभ्यास के बाद 10 सेकेंड में टाई की नॉट बांधकर दिखा सकते हैं। फिलहाल १५ सेकेंड में ही वे आसानी से टाई बांध सकते हैं। अंग्रेजी, हिंदी के अतिरिक्त उर्दू, पंजाबी व फ्रेंच भाषा जानने वाले डॉ. सहगल 2001 में खादी विभाग से सुपरिंटेंडेंट कम पीआरओ के पद से रिटायर हुए थे।