पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसाहा. बराड़ा-अम्बाला मुख्य सड़क पर हुए हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा किसी लापरवाह वाहन चालक की वजह से हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भीषण हादसा निरंकारी सत्संग भवन के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ।
मरने वालों की पहचान छावनी के प्रिंस मनोचा व महीप के तौर पर हुई है। पता चला है कि प्रिंस व महीप बराड़ा में ही कारोबार करते थे। रात को दोनों अपनी टाटा विस्टा कार में सवार होकर अम्बाला छावनी लौट रहे थे। मगर निरंकारी भवन के पास किसी वाहन चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार प्रिंस व महीप की मौत हो गई।
हादसे की खबर लगने के बाद मौके पर पहुंची साहा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पहचान के बाद उनके परिजनों को खबर दी गई। पुलिस के मुताबिक हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी लापरवाह वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस को भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस सिलसिले में महिंद्र सिंह ने ही पुलिस को आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.