पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरज जिंदल ने प्रधान पद की शपथ ली

सूरज जिंदल ने प्रधान पद की शपथ ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
अग्रवाल विकास मंच द्वारा कैंट के अग्रवाल धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान विजय गुप्ता सीए ने नव नियुक्त प्रधान सूरज गुप्ता को वर्ष 2014 के प्रधान पद के लिए शपथ दिलवाई। इसके बाद सूरज जिंदल ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में अनिल गुप्ता को महासचिव, कुलवंत राय गर्ग को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र गोयल को वरिष्ठ उप प्रधान, योगेश गुप्ता को उप प्रधान, संदीप गुप्ता, शोभित बंसल, राजीव गर्ग सीए व संजीव अग्रवाल को सह सचिव, विपिन गुप्ता सीए को वित्त सचिव, अजय मोहन बंसल तथा कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक जैन, प्रमोद मंगला, प्रवीन सिंगला, राजकुमार गुप्ता, अरुण बंसल, शुभादेश मित्तल, पवन, ललित जिंदल, डॉ. विशाल गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, सुशील गुप्ता, अरुण गोयल, शिव प्रकाश अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मनोज गोयल, पंकज गुप्ता को मंच के संस्थापक महेश गोयल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।