पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जन युवकों ने छात्र को ऑटो से उतार कर पीटा

दर्जन युवकों ने छात्र को ऑटो से उतार कर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. जीएमएन कॉलेज के एक छात्र को दर्जनभर युवकों ने चलते हुए ऑटो से खींचकर पहले तो नीचे गिराया फिर उसकी जमकर पिटाई की। घायल छात्र को उसके सहपाठी कैंट सिविल अस्पताल लाए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल हुए गांव संभालखा के हेमंत ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को कॉलेज की छुट्टी के बाद जब घर जा रहा था तो कैपिटल गोल चक्कर के पास मोटरसाइकिलों पर आए दर्जनभर युवकों ने उसे चलते हुए ऑटो से खींचकर नीचे उतार लिया जिससे वह जख्मी हो गया। उसके बाद उन युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। हादसे के बाद उसने अपने साथियों को फोन करके बुलाया। बीसी बाजार पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।