जिम्नास्ट को दिए गए ट्रैक सूट
भास्कर न्यूज - अम्बाला
59वीं नेशनल स्कूल गेम्स में प्रदेश से 67 जिम्नास्ट भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होगी। इन सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को सोमवार को वार हीरोज स्टेडियम में एईओ स्पोट्र्स राजेंद्र सिंह ने ट्रैक सूट भेंट किए। चौदह, सत्रह व उन्नीस आयु वर्ग के इन प्रतिभागियों में अम्बाला के 19 जिम्नास्ट शामिल हैं। एईओ ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल जिम्नास्ट कोच भी उपस्थित रहे।