पुनीत प्रश्नोत्तरी के विजेता सम्मानित
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
पंजाबी गुरुमत दस्तार केंद्र यूनिट श्री गुरु हरगोबिंद सिंह सोसाइटी की तरफ से ली गई परीक्षा पुनीत प्रश्नोत्तरी का पुरस्कार वितरण समारोह खन्ना पैलेस में हुआ। परीक्षा में कुल 1300 बच्चों ने भाग लिया। इसमें चार सेंटर बनाए गए थे। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में 6-13 आयु के बच्चे, सीनियर ग्रुप में 6-19 आयु के बच्चे, सुपर सीनियर्स ग्रुप में 19 की आयु से ऊपर बच्चे शामिल रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जत्थेदार हरपाल सिंह मच्छौंडा तथा बाबा हरबंस सिंह रवालों रहे। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर कंठ प्रतियोगिता करवाई गई। इसके विजेता बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए।मंच संचालन प्रो. गुरचरण सिंह जोगी तथा जसविंदर कौर ने किया।इस अवसर पर जुझार सिंह शाहपुर, रणबीर सिंह फौजी, सतवंत सिंह ढींढसा, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह बिंद्रा, कंवलजीत सिंह खन्ना, नरेंदर सिंह, टीपी सिंह, गुरचरन सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद रहे ।