पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में 11 घायल

सड़क हादसों में 11 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - अम्बाला-जगाधरी रोड पर अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कैंट सिंवल अस्पताल में चल रहा है। सरहिंद से सहरानपुर जा रहे कव्वालों की गाड़ी रविवार देर रात साहा के पास गन्ने की ट्रॉली से टकरा गई जिसमें अमजद और असलम को चोटें आई। बाकी सात भी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें देर शाम छुट्टी दे दी गई। देर रात लगभग 11 बजे इंडस्ट्री एरिया के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें सुरेश और विजय नामक दो युवक घायल हो गए। विजय को कैंट सिविल अस्पताल से सुबह छुट्टी दे दी गई जबकि सुरेश अभी तक अस्पताल में उपचाराधीन है।