- Hindi News
- तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म करने वाला काबू
तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म करने वाला काबू
अम्बाला सिटी - लालकुर्ती बाजार के एक होटल में तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म करने वाले भिवानी के उमेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके खिलाफ अब एससी-एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद अब अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। मालूम हो कि चार दिन पहले ही पंचकूला की रहने वाली सरोज ((बदला हुआ नाम)) ने पुलिस को शिकायत देकर उमेश कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने बताया कि 12 जनवरी को वह जींद गई थी। लौटते समय ही वह उमेश कुमार के संपर्क में आ गई। सरोज का आरोप है कि 15 जनवरी को उसने होटल में उससे दुष्कर्म किया था। सरोज ने पहले उमेश को कॉलेज स्टूडेंट बताया था। जांच के बाद यह साफ हो गया कि उमेश कुमार गुडग़ांव की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।