पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रो मोटर्स अंबाला ने दिया राष्ट्रीय ध्वज को समान

मैट्रो मोटर्स अंबाला ने दिया राष्ट्रीय ध्वज को समान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 बिजनेस प्लस

अंबाला। मैट्रो मोटर्स अंबाला छावनी में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैट्रो मोटर्स के मैनेजिंग डायरेटर यशपाल दा, टाटा मोटर्स के अमन सिंह, एरिया सर्विस मैनेजर नरेन्द्र बिश्नोई, भानू कपूर, ऐरिया सेल्स मैनेजर व ग्राहकों द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर यशपाल दास ने कहा कि इस दिन हमारे देश को एक गणतंत्र देश का दर्जा मिला था। उन्होंने बताया कि १९६० के दशक में जब हम छोटे होते थे तो यहां से अपनी गाडिय़ों मे दिल्ली में परेड देखने जाते थे और भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी सभी बच्चों के साथ हाथ मिलाते थे। इस अवसर पर अमन सिंह व भानू कपूर ने भी ग्राहकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी व बताया कि टाटा मोटर्स एक भारतीय कंपनी होने के नाते गणतंत्र दिवस मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैट्रो मोटर्स हमारी कंपनी का उारी भारत में सबसे पुराना डीलर है। इस अवसर पर देवेन्द्र सैनी महाप्रबंधक मैट्रो मोटर्स, ललित अरोड़ा, हरीश छाबड़ा, पंकज मल्हौत्रा, राजीव गुप्ता, वीरेन्द्र पराशर, मीनाक्षी आदि मौजूद थे।