पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी। दि हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ चंडीगढ़ ने पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण एवं सहकारिता विषय पर महिला सहकारी सम्मेलन किया। अध्यक्षता वीटा मिल्क प्लांट के कार्यकारी अधिकारी जसपाल सिंह ने की। मुख्यातिथि केंद्रीय सहकारी बैंक अम्बाला के उपप्रधान प्रेम सिंह राणा रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. ओपी मैहला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि व कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यवसायों जैसे पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं का 49 प्रतिशत योगदान है। महिलाओं को सहकारिता से जोडऩा बहुत जरूरी है। मैहला ने कहा कि प्रत्येक पशुपालक व महिला प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक पशुओं से संबंधित किसी भी बीमारी या समस्या की जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 18001801184 पर संपर्क कर सकते हैं।
फोटो- नन्यौला में आयोजित कार्यक्रम में मनोरंजन करते रेशम सिंह अनमोल।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.