पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. हॉलैंड के उत्तम किस्म का हिल्टन खीरा, जिसे वहां के लोग बड़े शौक से खाते हैं, अब इसकी पैदावार अम्बाला में होने लगी है। बलाना गांव के किसान इंद्रजीत पिछले दो वर्ष से इस खीरे की पैदावार कर रहे हैं। यह नस्ल खाने में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक होने के साथ-साथ बिना बीज की है। यह करिश्मा वह खेत में बनाए गए पोली हाउस में कर रहे हैं। इस खीरे की पैदावार आम फसल के मुकाबले सात गुणा होती है। इंद्रजीत की इसी खूबी को लेकर सीएम ने आत्म योजना के तहत उन्हें 51 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इंद्रजीत लघु किसान हैं। उनके पास 12 एकड़ जमीन है। वह अपने दो भाइयों के साथ गांव में पुश्तैनी खेती कर रहे हैं। वह हमेशा टीवी, समाचार पत्रों और दिन-प्रतिदिन देश और विदेश में हो रहे नवीन आविष्कारों की जानकारी के लिए उत्सुक रहते हैं। वह खेती को नया रूप दे रहे हैं।
इंद्रजीत ने बताया कि वह समय-समय पर अपने क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि कार्यों के बारे में चर्चा करने के साथ-साथ कृषि सेवा का भी लाभ उठाने में कभी संकोच नहीं करते। इसके साथ-साथ इंद्रजीत सिंह अपने खेतों में एक वक्त में एक साथ दो-दो फसलें जैसे गन्ने में उड़द की दाल उगाकर न केवल अपनी आय में इजाफा कर रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.