लाला लाजपत राय का जन्म दिवस मनाया
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्मदिवस मंगलवार को एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। सुबह स्कूल में हवन यज्ञ किया गया। स्कूल के छात्रों एवं अध्यापकों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।
छात्रों ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत लाला जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर शर्मा लाला लाजपतराय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लाला जी के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान व संघर्ष को राष्ट्र सदैव याद करता रहेगा। हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। लाला जी के प्रेरणा से युवा भगत सिंह और सुखदेव जैसे देश भक्त बन सकते हैं।