पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. 150 किसान बुरी तरह से भयभीत हैं। उनकी 350 एकड़ जमीन पर बरसाती पानी अभी भी जमा है। गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर है। तीन दिन पानी और खेतों में जमा रहा तो उनकी मेहनत पानी में मिल जाएगी।
यह कहना था तेजा व मोहड़ी के किसानों का। जो मंगलवार को डीसी ऑफिस के बाहर डेरा डालकर बैठ गए थे, लेकिन डीसी केएम पांडुरंग ऑफिस नहीं पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिमा चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद किसान वहां से हटे। तेजा व मोहड़ी गांव की जमीन निचले इलाके की है। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण खेतों में पानी जमा हो गया। इस बारे में किसानों ने बीडीपीओ और अन्य अधिकारियों से खेतों से पानी निकासी की बात कही, लेकिन अभी तक खेतों से पानी नहीं निकला। पहले तो किसानों को लगा था कि बरसात के कारण गेहूं की खेती अच्छी होगी, लेकिन जब खेतों में पानी जमा हो गया तो उनकी माथे पर चिंता की लकीरें पडऩी शुरू हो गई। किसान पानी निकासी को लेकर अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यही वजह रही कि उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाने के लिए डीसी ऑफिस में डेरा जमाने का निर्णय लिया था।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.