पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी। राष्ट्रीय किसान संगठन ने मंगलवार को गांव नन्यौला में यादगारी किसान मेला लगाया। यह मेला स्वर्गीय स. गुरचरन सिंह थिंद की याद में आयोजित किया गया जो राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता थे। वे लगातार 15 साल तक नई दिल्ली राष्ट्रीय किसान संगठन के उपप्रधान रहे।
मेले में मुख्यातिथि एएस आरबी नई दिल्ली के चेयरमैन गुरबचन सिंह थे। उन्होंने किसानों को खेती की नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। गेहूं व धान के परंपरागत फसल चक्र से निकाले गए नए उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। संगठन के पंजाब व हरियाणा इकाई के प्रधान पुनीत सिंह थिंद ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसान जागृति के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने अपने लोकप्रिय गीतों से किसानों का मनोरंजन किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.