- Hindi News
- आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में हो रही चोरियां
आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में हो रही चोरियां
भास्कर न्यूज - अम्बाला
बेशक प्रशासन ने जर्जर पड़े आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का जिम्मा सौंप दिया हो। लेकिन हकीकत यह है कि खंडहर में तब्दील हुआ यह कॉम्प्लेक्स चोरों के लिए किसी तिजोरी से कम नहीं है। यहां पर हर दिन चोरी हो रही है और निगम चुपचाप बैठ तमाशा देख रहा है।
यहां पर पड़े सामान की रखवाली करने वाला कोई नहीं है, जबकि मुख्य गेट से लेकर खिड़कियां, दरवाजे व लोहे का अन्य सामान कॉम्प्लेक्स से गायब हो चुका है। आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। कुछ दिन पहले निगम ने दावा किया था कि निगम जमीन पर सरकारी सामान चुराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे। मगर यहां निगम की चुस्ती कहां चली गई।