पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम

खेलोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. एलोरा कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को खेलोत्सव में बच्चों ने खेल-खेल में खूब मनोरंजन किया। खेलोत्सव के दौरान पार्षद चित्रा सरवारा व अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने मेंढक चाल, बोरी कूद, दौड़ आदि स्पर्धाओं में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रिंसिपल एस कटारिया ने कहा कि बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से उनमें स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। विद्यार्थियों को खेल-खेल में सीखने का मौका मिलता है। चित्रा सरवारा ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एलोरा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एन्युअल स्पोर्ट वीक में दौड़ लगाते बच्चे।