पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे लाइन से मिले शव की पहचान हुई

रेलवे लाइन से मिले शव की पहचान हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी - जंडली पुल के पास रेलवे लाइन से मिले शव की पहचान हो गई है। मरने वाला जगमाल सिंह कुरुक्षेत्र के ठोल का रहने वाला था। उधर परिजनों ने जगमाल की हत्या होने की आशंका जताई है। उसके बेटे ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत देकर ये बात कही है कि फोन पर उसके पिता ने स्वयं को मुसीबत में होने की बात कही थी। करीब 50 साल के जगमाल सिंह 26 जनवरी को सिटी अनाज मंडी में काम के लिए आए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। जंडली पुल पर राजकीय रेलवे पुलिस को उनका शव मिला। तलाशी के बाद उसकी जेब से एक डायरी भी मिली थी। उसमें ही घर का पता लिखा था। रिश्तेदार लज्जा राम ने बताया कि मामला संदिग्ध है। यह पता नहीं चल पा रहा है कि जगमाल जंडली पुल तक कैसा पहुंचा। इसी वजह से मामले की जांच का आग्रह किया गया है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने हादसा बताकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।