पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में हो रही चोरियां

आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में हो रही चोरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला. बेशक प्रशासन ने जर्जर पड़े आनंद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का जिम्मा सौंप दिया हो। लेकिन हकीकत यह है कि खंडहर में तब्दील हुआ यह कॉम्प्लेक्स चोरों के लिए किसी तिजोरी से कम नहीं है। यहां पर हर दिन चोरी हो रही है और निगम चुपचाप बैठ तमाशा देख रहा है।

यहां पर पड़े सामान की रखवाली करने वाला कोई नहीं है, जबकि मुख्य गेट से लेकर खिड़कियां, दरवाजे व लोहे का अन्य सामान कॉम्प्लेक्स से गायब हो चुका है। आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। कुछ दिन पहले निगम ने दावा किया था कि निगम जमीन पर सरकारी सामान चुराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाएंगे। मगर यहां निगम की चुस्ती कहां चली गई।

अंधेरे में देखे युवक

कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी निवासी एमआर शर्मा रात के समय यहां से निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके देखते ही देखते करीब तीन युवक कॉम्प्लेक्स के अंदर घुसे। वह अकेले थे, उनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि उनसे पूछताछ करे। इस वजह से वह चुपचाप आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स को सुधार कर यहां लाइट की व्यापक व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए।

मरम्मत की योजना
गौरतलब है कि आनंद कॉम्प्लेक्स को नए सिरे से बनाने की योजना प्रशासन की है। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपया खर्च किया जाना है। यहां पर बैडमिंटन हॉल बनाया जाएगा जिसमें चार कोर्ट होंगे व लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं बाहर भी खिलाडिय़ों के लिए चेंजिग रूम बनाए जाएंगे। करीब दो वर्ष पहले हॉल के निर्माण के लिए राशि खेल विभाग को मिली थी।