पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहा गांव में प्रशिक्षण शिविर

लाहा गांव में प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - उपमंडल नारायणगढ़ के गांव लाहा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य जगदेव सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर में खानपुर राजपुताना कलस्टर के तहत आने वाले सभी विद्यालयों की प्रबंधन समितियों के 67 सदस्यों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर एबीआरसी ममता रानी व गुरशेर सिंह ने सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2009 विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन व समिति के सदस्यों के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को विद्यालय में होने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने व समय-समय पर मिड-डे मील की जांच किए जाने के बारे प्रोत्साहित किया। मौके पर चंद्र पाल शास्त्री, हरशरण कौर, चुन्नी लाल, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, श्याम सिंह, जसबीर सिंह, संजीव कुमार, नितिन कुमार, रमेश कुमार, संदीप कुमार, सुशील कुमार, लोचन शर्मा, जसबीर सिंह, कमल कुमार व सीमा रानी सहित भारी संख्या में विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्य मौजूद थे।