पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहजादपुर। आर्य समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राधानाचार्य लक्ष्मीचंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान राजिन्द्र तायल एवं प्रेमचंद शर्मा ने उन्हें सहयोग किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ।
मंच संचालन गणित की लेक्चरर मनीन्द्र कौर ने किया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विशेषकर वर्दी है भगवान, फौजी मेरा नाम गीत पर बच्चों की प्रस्तुति देखने लायक थी। इसके साथ देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविताएं, पेश कर बच्चों ने उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय के डीपी मुनीश कुमार को उनकी बेहतर उपलब्धियों के लिए विशेषरूप से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रधान विश्वबंधू गुप्ता, विद्यालय के उप प्राधानाचार्य देवेंद्र शर्मा, विद्यालय का स्टाफ व बच्चों के माता पिता उपस्थित रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.