- Hindi News
- इधर...नए डीसी बोले हर चुनौती से निपटा जाएगा
इधर...नए डीसी बोले-हर चुनौती से निपटा जाएगा
अम्बाला के नवनियुक्त डीसी डॉक्टर साकेत कुमार ने कहा कि हर चुनौती से निपटा जाएगा। जरूरत पड़ी तो सख्ती भी होगी। जिले में अफसरों से काम लेने का मुझे पूरा अनुभव है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि हर जिले में अलग माहौल व चुनौतियां होती हैं। इसलिए हर समस्या का समाधान भी निश्चित है। अम्बाला का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। रही बात सफाई व स्ट्रीट लाइट की। यह दो अहम मुद्दे हैं जिनको लेकर जनता परेशान रहती है। मगर मेरा प्रयास रहेगा कि इन व्यवस्थाओं में सुधार हो। डीसी ने कहा कि फतेहाबाद में भी उनके कार्यकाल में बेहतर काम हुआ है। अम्बाला में भी ऐसा ही होगा। जिले के विकास को तरजीह दी जाएगी। ताकि जनता का फायदा हो। अम्बाला के लिए मैं पूरे अनुभव का इस्तेमाल करूंगा।
दुखी हूं कि तबादले से मेरा मकसद अधूरा रह गया
पलवल जाएंगे पांडुरंग
तीन बड़े प्रोजेक्ट मेरे जाने से अधर में लटक गए, सिरे चढ़ते तो अम्बाला को मिलती नई पहचान
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
मेरा मकसद अधूरा रह गया। मैं अम्बाला को साफ-सुथरा बनाना चाहता था। तीन बड़े प्रोजेक्ट भी अधर में रह गए। तबादले से सब धरा रह गया। यह दर्द डीसी केएम पांडुरंग का है। वे अब पलवल के डीसी होंगे। उनकी जगह डॉक्टर साकेत कुमार बतौर डीसी अम्बाला का जल्द कार्यभार संभालेंगे। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया अम्बाला को नई पहचान मिले। इस मकसद से साइंस म्यूजियम व ऑडिटोरियम के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। मैं चाहता था कि ये दोनों ही प्रोजेक्ट मेरी देखरेख में सिरे चढ़ें। महिलाओं-बच्चों को साफ सुथरा माहौल मिले। इसी वजह से कई पार्कों के सौंदर्यीकरण की जमीन तैयार हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि अम्बाला की सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार मेरी प्राथमिकता में थी। सफाई पर मैंने काफी काम कराया। काफी हद तक मैं कामयाब भी रहा। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ी जिससे लोगों को थोड़ा स्वच्छ माहौल भी मिला। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तबादला नौकरी का एक हिस्सा है। एक से दूसरी जगह जाने में खुशी नहीं होती तो दुख भी नहीं होता। यादें जरूर रह जाती हैं। आने वाले डीसी के सामने सफाई व स्ट्रीट लाइट ही बड़ी चुनौती रहेगी। निगम कर्मियों से काम करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। अब तक का मेरा कार्यकाल काफी हद तक संतोषजनक रहा।
निगम की दो बैठकों क एजेंडे पर
काम हुआ।
डीसी डॉ. साकेत कुमार
डीसी केएम पाडुरंग