पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ऑटो चालकों पर चाकू से हमला

दो ऑटो चालकों पर चाकू से हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
मंगलवार देर रात कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सवारियां बैठाने को लेकर लगभग ३०-३५ युवकों ने दो ऑटो चालकों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवकों की मानें तो उन पर चाकू, बोतलों और डंडों से वार किए गए। ऑटो चालकों को पीटने के बाद हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों की मदद से उन्हें कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
महेश नगर के रहने वाले विकास खन्ना और अरविंद शेरू ने बताया कि उन्होंने देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर सवारियां बैठाने के लिए ऑटो खड़े किए तो वहां खड़े अन्य ऑटो चालकों ने उन्हें वहां से ऑटो हटाने को कहा। इसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई जो मारपीट में तब्दील हो गई। विकास ने बताया कि इसके बाद कई और युवक हथियार लेकर आ गए व पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने दोनों ऑटो चालकों को जमकर पीटा। घायल दोनों युवक बेहोश हो गए। शेरू की मानें तो रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो खड़ा करने की एवज में कुछ लोग ऑटो चालकों से पैसे लेते हैं जो सरासर गलत है। पैसे न देने वालों से वह लोग मारपीट करते हैं। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। बेहोश होने की वजह से दोनों घायलों को अस्पताल तक लाए जाने की जानकारी नहीं थी। मारपीट की वजह से दोनों के सिर में गहरी चोटें आई हैं। शेरू ने पेट में चाकू लगने, हाथ की हड्डी टूटने की बात कही है। विकास और शेरू ने अपनी शिकायत लालकुर्ती पुलिस चौकी में दर्ज करा दी है। फिलहाल दोनों कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।