पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल से कटकर शाहपुर के बुजुर्ग की मौत

रेल से कटकर शाहपुर के बुजुर्ग की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
अम्बाला दिल्ली रेलमार्ग पर शाहपुर के बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव शाहपुर के रहने वाले बिंदर ने बताया कि उसके पिता आजाद सिंह मंगलवार को घर से खाना खाकर बाहर निकले थे।
बुधवार दोपहर लगभग 4 बजे गांव वालों को उनके रेल से कटने की सूचना मिली। बिंदर ने बताया कि गांव वालों ने फोन पर उन्हें हादसे की जानकारी दी। रेलवे लाइन पर जाकर देखा तो रेल की चपेट में आने से उनके शव के कई टुकड़े हो चुके थे। इसके बाद रेलवे पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने बुधवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया।