पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी टी पिलाकर मोदी लहर पैदा करेगी महिला मोर्चा

मोदी टी पिलाकर मोदी लहर पैदा करेगी महिला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
भाजपा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा ने अनूठी योजना तैयार की है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी से कमल बनाएंगी, उनके घर के आगे कमल की रंगोली बनाकर और मोदी टी पिलाकर नरेंद्र मोदी की लहर पैदा करेगी। बुधवार को सिटी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी लतिका शर्मा ने बताया कि भाजपा नेत्रियां हर गांव, मोहल्ले व शहर में जाकर महिलाओं को भाजपा के साथ जोडऩे का काम करेंगी। साथ ही टिफिन बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एक-दूसरे कार्यकर्ताओं के घरों में बने पकवानों के स्वाद का लुत्फ भी उठाएंगी। 4 फरवरी को बसंत पंचमी पर बलदेव नगर से मेहंदी रंगोली कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। फरवरी में महिला मोर्चा नारी सम्मान यात्रा निकालेगी और प्रदेश में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। लतिका शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा काफी सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में उतारेगी। उन्होंने अम्बाला की पूर्व विधायक बीना छिब्बड़ को अम्बाला जिला महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया।
मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, राजरानी शर्मा, नम्रता गौड़, कंचन हीरा, रुकमणि देवी, संतोष शर्मा, प्रवीण शर्मा, कमला सहगल, तेजिन्द्र कौर, नीलम शर्मा, वीना गौरे, सीमा धीमान, अलका माकन, सरला कपूर, पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर, मीडिया प्रभारी गुरूदेव वधवा, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता, संजीव सैनी, राजसिंह, मनप्रीत सिंह पाल उपस्थित रहे।