पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सीआईटीयू ने बुधवार को डीसी ऑफिस के सामने रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने सीटीएम प्रतिमा चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान टेकचंद ने किया। उन्होंने कहा कि सीटू व खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जींद में नौ नवंबर को ललकार रैली व 10 को गोहाना रैली हुई। मुख्यमंत्री द्वारा एक जनवरी को कुछ घोषणाएं की गई, जो महीनों बीत जाने के बाद भी लागू नहीं हुई।
इसमें राज्य में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी, निजी उद्योगों में नरेगा लागू करने, न्यूनतम वेतन बोर्ड का गठन करने, मापदंडों के अनुसार 15000 रुपए मासिक वेतन लागू करने, मिड डे मील वर्कर आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मियों व वन मजदूरों का वेतन बढ़ाने, भट्ठा मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में शामिल करने, सभी मजदूरों व परियोजना कर्मियों को पेंशन समेत तमाम सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने, महिला परियोजना कर्मियों व मजदूर महिलाओं को वेतन समेत छह माह के मातृत्व लाभ की गारंटी देने, नरेगा में काम मिलने, बकाया दिहाड़ी का भुगतान करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने आदि की मांगें थी, जो घोषणा के कई माह बीतने के बाद भी लागू नहीं हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.