पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...भागा रे भागा रे भागा नंदलाला, राधा ने पकड़ा रंग डालासत्संग भवन कंच घर से निकली बाबा लाल दयाल महार

...भागा रे भागा रे भागा नंदलाला, राधा ने पकड़ा रंग डालासत्संग भवन कंच घर से निकली बाबा लाल दयाल महाराज की शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी. फूलों से सजा रथ, रथ पर बाबा लाल दयाल महाराज का सजाया चित्र, उसके आगे राधा कृष्ण की झांकी, जिसमें कृष्ण के ऊपर फूलों की वर्षा करती राधा। रामदरबार, भगवान शंकर की मनमोहक झांकी और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। यह नजारा दिखा बाबा लाल दयाल महाराज की शोभायात्रा में। 1008 वैष्णावाचार्य सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज की शोभायात्रा उनके 659वें जन्मदिवस पर बुधवार को हर्षोल्लास से शहर के लालद्वारा सत्संग भवन कंचघर से निकाली गई।


इसमें कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं और शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा कचहरी चौक, कोर्ट रोड, हिसार रोड, मानव चौक, शक्ति नगर, कंचघर कॉलोनी से होती हुई लालद्वारा पहुंची। शोभायात्रा को देखने के लिए जन समुदाय उमड़ पड़ा। मां भगवती सेवा समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। यमुनानगर की रमन छाबड़ा एंड पार्टी ने रासलीला की प्रस्तुति दी।

स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...