- Hindi News
- डीटीपी ने तुड़वाई कॉलोनी की सड़कें व अवैध निर्माण
डीटीपी ने तुड़वाई कॉलोनी की सड़कें व अवैध निर्माण
भास्कर न्यूज - अम्बाला
जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को बोह के पास अवैध तौर पर विकसित की गई कॉलोनी से सड़कें व निर्माणों को तोड़ा। यह कॉलोनी दो एकड़ में विकसित की गई थी।
कॉलोनी तोडऩे की कार्रवाई डीटीपी रामकुमार, जेई सूबे सिंह व एफआई पुनीत की मौजूदगी में की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर अनिल कौशिक मौजूद रहे। डीटीपी रामकुमार ने बताया कि यह कॉलोनी काला राम नामक व्यक्ति ने बनाई थी। कॉलोनी में अर्बन एरिया एक्ट को दरकिनार कर अवैध तौर पर बनाया था। इस कॉलोनी में सड़कें बनाकर बिजली के खंभे गाड़ दिए गए थे। कॉलोनी विभाग के संज्ञान में आई जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा से सड़कें बनाई गई तो मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
बोह के पास कार्रवाई