- Hindi News
- पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर दौड़े बच्चेरामपुर सरसेहड़ी स्थित एलोरा कान्वेंट स्कूल में खेलोत्
पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर दौड़े बच्चेरामपुर सरसेहड़ी स्थित एलोरा कान्वेंट स्कूल में खेलोत्सवरामपुर सरसेहड़ी स्थित एलोरा कान्वेंट स्कूल में खेलोत्सव
भास्कर न्यूज - अम्बाला
रामपुर सरसेहड़ी स्थित एलोरा कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को खेलोत्सव में बच्चे पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर दौड़े। केजी व प्रथम कक्षा के बच्चों ने पेड़ बचाओ रेस पेश की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि श्याम सुंदर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बच्चों ने फेरी रेस, गॉगल रेस, गार्ड लैंड रेस आदि स्पर्धाओं में भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रिंसिपल सुदेश कटारिया व निदेशक इंदू रेखा त्रेहन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सुदेश कटारिया ने कहा कि बच्चों को खेल स्पर्धाओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चे जहां स्वस्थ रहते हैं, वहीं स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण बचाने के लिए भी संदेश दिया।
एलौरा कॉन्वेंट स्कूल में दौड़ में भाग लेते बच्चे।
पर्यावरण और वन्य प्राणियों को बचाने का संदेश लेकर दौड़े बच्चे