- Hindi News
- आधार कार्ड के लिए लगाई जाएंगी तीन नई मशीनें
आधार कार्ड के लिए लगाई जाएंगी तीन नई मशीनें
अम्बाला सिटी - जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर तीन नई मशीनें लगाई जाएंगी। गुरुवार से जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग प्रेम नगर, एसडीएम कार्यालय सिटी तथा नगर निगम कार्यालय कैंट में मशीनें लगाई जाएंगी।
एडीसी एवं नोडल अधिकारी मुकेश आहूजा ने बताया कि प्रशासन की ओर से श्रीराम इंफ्रास्ट्रक्चर एवं फाइनेंस व बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से इस कार्य को कराने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार कंपनी द्वारा 1 फरवरी से नारायणगढ़ तथा बराड़ा उपमंडल मुख्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आधार कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं कराया, वह शीघ्र ही इन स्थानों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जाकर पंजीकरण करा लें। जिन लोगों ने पहले से पंजीकरण कराया हुआ है और उनके आधार कार्ड बनकर नहीं आए वह एसडीएम कार्यालय में 16 नंबर खिड़की पर पर्ची दिखाकर आधार कार्ड की स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।