पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अम्बाला के मोबाइल रेडिएशन मॉडल ने खींचा ध्यान

अम्बाला के मोबाइल रेडिएशन मॉडल ने खींचा ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला/रोहतक
41वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू प्रदर्शनी के पहले दिन अम्बाला के बाल वैज्ञानिकों द्वारा मोबाइल फोन रेडिएशन के बढ़ते खतरे व सुरक्षा संबंधित मॉडल ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। वहीं, सिरसा के मंडी डबवाली के बाल वैज्ञानिकों द्वारा पेश किए गए अग्नि नियंत्रक मॉडल ने भी खूब वाहवाही लूटी। दिल्ली रोड स्थित जाट उच्च विद्यालय में बुधवार को दोपहर दो बजे शुरू हुई। प्रदर्शनी में राज्य भर से 260 विद्याॢथयों ने विज्ञान, गणित व पर्यावरण विषयों पर समस्या व उनके समाधान को लेकर बेहतरीन मॉडल पेश किए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यातिथि चंद्र प्रकाश व एसडीएम अमरदीप जैन ने मॉडल्स का अवलोकन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। एससीईआरटी की निदेशिका स्नेहलता ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डीईओ सत्यवति नांदल, डीईईओ बलवंत नरवाल, डिप्टी डीईओ कृष्णा फौगाट, जोगेंद्र हुड्डा, हरिपाल, ब्रह्म प्रकाश, सुनीता, बलवान गुलिया, वीरेंद्र मलिक, जितेंद्र सांगवान, आर्दश राजन, संतोष चौधरी, विजय शर्मा, जसवीर धनखड़, योगेंद्र राणा, जयपाल दहिया, बिजेंद्र हुड्डा, सरिता खनगवाल, पुष्पा शर्मा, रामभज, शमशेर मौजूद रहे।