टाटा ऐस-कैंटर भिड़े, दो जख्मी
मुलाना - नेशनल हाईवे-73 पर मुलाना सीएचसी के समीप बुधवार सुबह एक टाटा ऐस व कैंटर की भिडं़त हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मुलाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पंजाब के पटियाला निवासी कश्मीर सिंह बुधवार सुबह टाटा ऐस में सवार होकर अम्बाला से यमुनानगर जा रहा था। साथ में उसका बेटा इंद्रजीत भी था। जैसे ही वे मुलाना सीएचसी के पास रुका तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने टाटा ऐस को टक्कर दे मारी। इसमें कैंटर चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। हादसे ऐस चालक के बेटे इंद्रजीत एवं कैंटर में सवार एक अन्य को चोटें आई हैं।