व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए
बराड़ा - नहेरू युवा केंद्र अम्बाला की ओर से युवा विकास मंडल कंबासी के सहयोग से एक्सींलेट अकादमी बराड़ा में चलाए जा रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन एसएमसी गल्र्स लबाना कॉलेज बराड़ा की प्रिंसिपल प्रवीन वर्मा ने व्यक्तित्व विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर लेक्च्चर दिया। इसकी अध्यक्षता जिला समन्वयक अशोक कुमार ने की। वर्मा ने कहा कि आत्म विश्वास व्यक्ति के विकास की आधारभूत कड़ी है, आत्म विश्वास के दम पर ही आदमी जीवन में आगे बढ़ता है और विकास करता हैं। सकारात्मक सोच आत्म विश्वास के विकास में अहम भूमिका अदा करती है।