- Hindi News
- टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
शहजादपुर - काल्पी रोड पर स्थित बधोली-कल्याणा मार्ग पर टिप्पर की चपेट में आने पर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को अम्बाला रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी जगत सिंह के अनुसार बधोली-कल्याणा कच्चा रोड पर मोटरसाइकिल सवार सतीश पुत्र अमर सिंह निवासी कल्याणा जो बधोली जा रहा था टिप्पर की चपेट में आने पर बुरी तरह घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल नारायणगढ से प्राथमिक उपचार के बाद अम्बाला रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने टिप्पर को कब्जे लेकर घायल सतीश के बयान पर टिप्पर चालक बलविंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी बधोली के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।