पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबराड़ा. कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी अम्बाला का जारी धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। कर्मचारी एसडीएम परिसर में बैठे रहे। जिसका कोई हल नहीं निकला। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान नैब सिंह बराड़ा ने की। संचालन जिला सचिव चन्द्र मोहन ने किया। प्रदर्शन में डीसी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। वहीं उन्होंने कहा कि हमने रोजगार को नियमित करने के लिए आवाज उठाई थी न कि हमें बेरोजगार करने की। डीसी अम्बाला ने तो हमें एकदम सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। वही हड़ताल के कारण करीब ११ बजे तक काम काज प्रभावित रहा न तो एसडीएम कार्यालय में आए न ही तहसीलदार।
करीब 11 बजे जैसे ही तहसीलदार चांदी राम तहसील पहुंचे तो वहां खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बैठे है तो कोई वाहन का पंजीकरण करवाने आया है तो कोई बोला चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए थे, लेकिन वह भी नहीं बने। उन्होंने तहसीलदार चांदी राम को अंदर नहीं जाने दिया कहा पहले हमारी बात सुनो चांदी राम ने उनकी बात सुन कर प्रदीप कुमार को कहा कि उनके काम काज सुचारू रूप से किए जाए तांकि कोई परेशानी न हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.