- Hindi News
- दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीदी दिवस गुरुवार को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। एडीसी मुकेश आहुजा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय के प्रांगण में समारोह हुआ। इसमें सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। आहुजा ने कहा कि आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। यह सब उन महान शहीदों की बदौलत है जिन्होंने आजादी हासिल करने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी और असंख्य यातनाएं सही। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के सचिव जेएस फोगाट, डीपीआरओ केवल बिंद्रा, नागरिक सुरक्षा संगठन के अधीक्षक परमजीत बाजवा, एपीआरओ हरदीप सिंह व सुरेंद्र कौर कर्मचारी मौजूद थे।
रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी को याद करते हुए।
शहीदों के लिए नत-मस्तक हुए
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एसडीएम योगेश कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी।
जिला कांग्रेस कैंट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा हुई जिसमें देश और विदेश में किए गए उनके योगदानों को याद किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र पाल सिंह शेरा, जोगिंद्र कौर, अशोक दुआ, रतनलाल टांक, सूबेदार सिंह, नीटू, कुलदीप व आदिब खान भी मौजूद रहे।
भास्कर न्यूज - नारायणगढ़
उपमंडल प्रशासन द्वारा एसडीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में एसडीएम काम्पलैक्स के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस अवसर पर तहसीलदार अंडर ट्रेनिंग टीआर गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा, एआईपीआरओ मनोज वालिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर रेस्ट हाउस में शहरी प्रधान देशबंधु जिंदल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रख कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन अमित वालिया, उपप्रधान जितेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस हलका प्रधान सुरिंद्र पम्मी रामपुर, डॉ. राजगोपाल मोदगिल, पार्षद लच्छीराम, श्रवण कुमार, सतपाल, कुलबीर डैहर तथा प्रवेश पंजलासा मौजूद थे।