सद्भावना मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी
अम्बाला - नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत साझा कदम युवती विकास मंडल ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। युवा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कुमारी रेखा रानी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर शिक्षिका सुदेश ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ का गुणगान किया। इस अवसर पर रजनी, सपना, अशोक कुमार व राष्ट्रीय युवा कोर भी उपस्थित रही।
सुभाष कॉलोनी में भी गांधी जी को याद किया : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सहयोग से युवा जागृति मंच द्वारा सुभाष कॉलोनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष विजय पाल, कोषाध्यक्ष दीपक सैणी, महासचिव सुनील कुमार, अमन, रवि, महेश, मोहित, जसविंद्र उपस्थित थे।