- Hindi News
- विजन डॉक्यूमेंट के साथ चुनाव में जाएगी भाजपा : गर्ग
विजन डॉक्यूमेंट के साथ चुनाव में जाएगी भाजपा : गर्ग
भास्कर न्यूज - अम्बाला
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय घोषणा पत्र के अतिरिक्त प्रत्येक लोकसभा सीट के मुद्दों के अनुरूप अलग घोषणा पत्र बनाएगी। लोकसभा चुनाव में जाने से पहले डॉक्टरों, शिक्षकों, वकीलों व बुद्धिजीवियों के सुझावों से एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। पार्टी ने इस काम का जिम्मा भाजपा राष्ट्रीय परिषद ने एनजीओ प्रकोष्ठ को सौंपा है।
गर्ग गुरुवार को कच्चा बाजार में प्रेस से मुखातिब थे। गर्ग ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर लोगों की राय जानी जा रही है। इस रायशुमारी से पता चल जाएगा कि लोगों की किस प्रकार की अपेक्षाएं हैं और वे कैसा उम्मीदवार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस कवायद से प्रत्येक कार्यकर्ता को सीधे तौर पर टिकट आवंटन से जुड़ जाएगा। साहा में रायशुमारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उम्मीदवारी को लेकर हुई मारपीट के बारे में गर्ग ने कहा कि इस मामले में पार्टी संगठन कार्रवाई करेगा। कोई भी कार्यकर्ता टिकट के लिए अपना नाम आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव नहीं
बना सकता।
गर्ग ने कहा कि पूरे कार्यक्रम को 28 फरवरी तक पूरा कर रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी जाएगी। मौके पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुनाथ धीमान, मंडल अध्यक्ष सोम चौधरी, शीश पाल भोला, राम सिंह, ज्ञान चंद अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैंट के कच्चा बाजार में बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी।