- Hindi News
- स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर नहीं मिले, चार इंपाउंड की
स्कूली बसों में स्पीड गवर्नर नहीं मिले, चार इंपाउंड की
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। स्पीड गर्वनर लगाने का समय भी दिया गया। इसके बावजूद स्कूल संचालकों ने नियमों का पालन नहीं किया। गुरुवार को जब आरटीए सचिव ने शहजादपुर रोड पर चेकिंग की तो चार स्कूली बसों को इंपाउंड किया। इन बसों में स्पीड गर्वनर नहीं लगाए गए थे। इसके अलावा दो सहकारी परिवहन समिति बसों को परमिट न होने पर इंपाउंड किया गया। इसके अलावा दो मैक्सी कैब तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालान भी किए गए। आरटीए सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि वाहनों पर यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई।
सचिव आरटीए शक्ति सिंह ने गुरुवार को शहजादपुर रोड पर विभिन्न वाहनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सहकारी परिवहन समिति की बसों के पास इस रूट पर चलने का परमिट नहीं था। वह फिर भी सवारियां ढो रही थी। इसके अलावा मैक्सी कैब की चेकिंग में परमिट न होने तथा निर्धारित रूट से अलग स्थान पर वाहन चलाने जैसी खामियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान सीसेल कॉन्वेंट स्कूल, एसडी विद्या स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, श्री बालाजी एजुकेशन सोसाइटी की बसों को स्पीड गवर्नर न होने के कारण इंपाउंड किया गया है।
बसों पर स्पीड गवर्नर जरूरी: शक्ति सिंह ने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों में स्पीड गवर्नर लगे होना जरूरी है।