चुनमुन क्लब ने बापू को श्रद्धांजलि दी
भास्कर न्यूज - अम्बाला
चुनमुन क्लब के सदस्यों व बच्चों ने गुरुवार को फादर एग्नल स्कूल के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। क्लब की प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोनिका शर्मा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों को बापू द्वारा बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ भजन भी गाया। इस अवसर पर बलबीर कौर, ज्योति व सिमरन उपस्थित रहे।