पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने के लिए प्रदर्शन

स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
किसानों की समस्याओं व स्वामी नाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई ने गुरुवार को मानव चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबीर चौहान ने की।
इस दौरान पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि अक्टूबर 2007 से स्वामी नाथन कमीशन की रिपोर्ट सरकार के पास है, लेकिन सरकार ने जान बूझकर इसे लागू नहीं किया। आज हर आधे घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। अब तक 1 लाख 45 हजार किसान पूरे देश में आत्महत्या कर चुके हैं। किसान अपने अंग बेचने को मजबूर हो रहा है, लेकिन यूपीए सरकार खामोश है। इस अवसर पर किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संजय शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 फरवरी तक सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू न किया तो मोर्चा के सदस्य रेल की पटरियों पर प्रदर्शन करेंगे। रेल लाइन जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष असीम गोयल, पूर्व विधायक वीना छिब्बर, विजेश शर्मा, हरीश शर्मा, जसबीर मलौर, चंद्रमोहन फौजी, राज वालिया, अश्वनी अग्रवाल, गुरदेव वधवा मौजूद रहे।



धरने पर बैठे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मागों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।