पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केदारनाथ भेजी राहत सामग्री

केदारनाथ भेजी राहत सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी - विश्व हिंदू परिषद ने केदारनाथ त्रासदी राहत शिविर के लिए गुरुवार को राहत सामग्री भेजी। यह सामग्री परिषद कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से एकत्रित की थी। छोटे बच्चों के लिए जूते और गरम टोपियों से भरा ट्रक सेक्टर सात स्थित कार्यालय नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना किया गया। विहिप मंत्री धर्मवीर वर्मा ने बताया कि विहिप समाज सेवा के कार्य पहले भी करता रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर शक्तिशाली बनाना है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। इस अवसर पर ओंकार सिंह, प्रदीप गोयल, जसपाल गुजराल, रमेश खन्ना, मनीष, कमल, महेश दुआ, सुभाष गुप्ता, राजिंदर बंसल व राजिंदर सैनी मौजूद थे।